रोजगार सरोकार : प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 2 जुलाई को आईटीआई रतलाम में
⚫ 200 रिक्त पदों के लिए होगी भर्ती
हरमुद्दा
रतलाम 1 जुलाई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रतलाम में मारूति सुजूकी इंडिया लि. के हंसलपुर प्लांट के लिए लगभग 200 रिक्त पदों के लिए पुरुष आवेदकों के लिए प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन किया जाएगा।

प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक तथा आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को एफटीसी (36 माह) के लिए 28,300 रुपये प्रतिमाह तथा अप्रेंटिसशिप (12 माह) के लिए 21,200 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड/सीटीसी प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष (25 वर्ष 11 माह तक) निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी 02 जुलाई को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में उपस्थित होकर केम्पस मे भाग ले सकते है।
दस्तावेज लेकर मौजूद रहे आवेदक
आयोजन के दिन आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर आई. टी. आई. परिसर प्रातः 10 बजे उपस्थित हो सकते है। भर्ती कंपनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कंपनी से समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें। उपरोक्त केम्पस में प्रतिभागिता के लिए आपकों कोई यात्रा व्यय नहीं दिया जाएगा।
Hemant Bhatt