कारोबार सरोकार : रतलाम में वित्तीय समृद्धि के नए अध्याय की शुरुआत

कारोबार सरोकार : रतलाम में वित्तीय समृद्धि के नए अध्याय की शुरुआत

जोशी इन्वेस्टमेंट कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया मध्य प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने

⚫ व्यक्ति अपने पसीने की कमाई भरोसे मंद व्यक्ति के हाथों में ही देता : कैबिनेट मंत्री

​हरमुद्दा
रतलाम, 30 जून। ​रतलाम के विकास और समृद्धि में एक नया सितारा जुड़ गया है। शहर के जाने-माने और प्रतिष्ठित वित्तीय सलाहकार पुष्पेंद्र जोशी के नए कार्यालय 'जोशी इन्वेस्टमेंट' का शुभारंभ रविवार को मध्य प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने अत्यंत गरिमामय और उत्सवपूर्ण माहौल में किया। यह नया कार्यालय न केवल शहरवासियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम बनेगा, बल्कि उनके सपनों को सही निवेश के जरिए सच करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

​मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए MSME मंत्री

​इस भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री चैतन्य काश्यप उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यालय का शुभारंभ किया। 

दीप प्रज्वलित करते हुए अतिथि श्री काश्यप

ऐसे अनुभवी वित्तीय  सलाहकार की सेवाएं शहर के लिए महत्वपूर्ण

श्री काश्यप संबोधित करते हुए

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा कि पुष्पेंद्र जोशी और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि निवेश का कार्य भरोसे का होता है। व्यक्ति अपने पसीने की कमाई भरोसे मंद व्यक्ति के हाथों में ही देता है ताकि उसे सही समय पर सही राय मिल सके और उसका पैसा सुरक्षित जगह लगे ताकि भविष्य में सुख और समृद्धि वित्तीय रूप से मिले। सही समय पर सही वित्तीय सलाह किसी भी परिवार या व्यवसाय की तरक्की की रीढ़ होती है। रतलाम जैसे तेजी से बढ़ते शहर के लिए ऐसे अनुभवी सलाहकारों की सेवाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं।

​मंच पर मौजूद रही शहर की प्रबुद्ध हस्तियां

​उद्घाटन समारोह की गरिमा को बढ़ाने के लिए मंच पर राजनीतिक, सामाजिक और न्यायिक जगत के कई दिग्गज मौजूद रहे। मंचासीन अतिथियों में ​प्रहलाद पटेल (महापौर, नगर निगम रतलाम), ​मनोहर पोरवाल (अध्यक्ष, रतलाम विकास प्राधिकरण), ​गोविंद काकानी (उपाध्यक्ष, रतलाम विकास प्राधिकरण)
​मनीषा शर्मा (अध्यक्ष, नगर निगम) ​प्रदीप उपाध्याय (भाजपा जिला अध्यक्ष) वीरेंद्र जोशी (माननीय जिला न्यायाधीश, खंडवा)
​सुनील जोशी (अध्यक्ष, त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज परिषद, मध्य प्रदेश-राजस्थान) शामिल थे। 

नए सफर की सराहना

महापौर श्री पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष श्री पोरवाल ने जोशी परिवार के इस नए सफर की सराहना की और नए कार्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की।

​आत्मीयता से हुआ अतिथियों का स्वागत

​समारोह की शुरुआत में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत आत्मीयता और पूरे आदर-सत्कार के साथ किया गया। जोशी इन्वेस्टमेंट के प्रबंध निदेशक (MD) पुष्पेंद्र जोशी,  मोक्षिका जोशी, डॉ. निष्ठा जोशी और आयुष गौर ने सभी वरिष्ठ जन और अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया। आयोजन में इष्ट मित्र सहित सहित समाज जन मौजूद थे। संचालन जितेंद्र कौशिक ने किया। इस विशेष दिन का हिस्सा बनने के लिए एमडी श्री जोशी ने आभार व्यक्त किया। 

भविष्य को समृद्ध और सुरक्षित बनाने की दिशा में नया कदम

इस अवसर पर जोशी इन्वेस्टमेंट के एमडी जोशी ने कहा कि "सही निवेश, सुरक्षित कल" आर्थिक स्वतंत्रता और समृद्धि कभी भी संयोग से नहीं मिलती, यह सही समय पर लिए गए सही फैसलों और कुशल मार्गदर्शन का परिणाम होती है। 'जोशी इन्वेस्टमेंट' का यह नया कदम रतलाम के नागरिकों के भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। जब इरादे सकारात्मक हों और अनुभव का साथ हो, तो सफलता निश्चित है। निवेशक में जितनी ज्यादा रिस्क लेने की ताकत होगी, उतना ही लाभांश आपको होगा।