दो बच्चों को छोड़ होटल के कमरे में दूसरी महिला संग पकड़ाया पति
⚫ पत्नी ने सिखाया सबक
⚫ पुलिस के सामने कर दी सुताई
हरमुद्दा
रतलाम/जावरा, 2 अक्टूबर। "मुझसे लव मैरिज की है..." यह तीखे बोल उस आक्रोशित पत्नी के हैं, जिसने अपने दो बच्चों के पिता और जीवनसाथी को किसी और महिला की बांहों में देख अपना आपा खो दिया। जिस पति के साथ उसने कभी प्रेम विवाह कर सात जन्मों तक साथ निभाने के सपने सजाए थे, उसी पति की बेवफाई की।
जावरा के प्रसिद्ध प्रेसिडेंट होटल में हुए इस ड्रामे और पत्नी के फूटते गुस्से का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अज्ञात कॉल से शुरू हुआ विवाद, घर में की मारपीट
जानकारी के मुताबिक, आरोपी विजय दगदी सुबह करीब 8 बजे अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक अनजान महिला का फोन आया। जब पीड़ित पत्नी ने इस फोन के बारे में पूछा, तो आरोपी हड़बड़ा गया और बात छिपाने की कोशिश करने लगा। पत्नी के सवाल उठाने पर आरोपी ने बहस शुरू कर दी और बात इतनी बढ़ी कि उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी की। आरोपी निजी स्कूलों में हैं।
शंका हुई तो डायल 112 को दी सूचना, होटल में रंगे हाथों पकड़ा
घर में हुई मारपीट के बाद पत्नी का शक गहरा गया। उसने तुरंत 'डायल 112' पर पुलिस को मामले की जानकारी दी और अपने स्तर पर सुराग तलाशते हुए जावरा स्थित प्रेसिडेंट होटल जा पहुंची। वहां के एक कमरे का दरवाजा खुलते ही जो मंजर उसने देखा, उससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति एक अन्य महिला के साथ संदिग्ध व आपत्तिजनक हालत में मौजूद था।
होटल में फूटा पत्नी का गुस्सा, जड़े थप्पड़
पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ते ही पीड़ित पत्नी का धैर्य जवाब दे गया। उसने मौके पर ही पति को थप्पड़ जड़ दिए और लव मैरिज का हवाला देते हुए उसकी बेवफाई पर जमकर खरी-खोटी सुनाई। होटल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
थाने पहुंची पीड़िता, पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद पीड़िता सीधे औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने पहुंची और पति के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विश्वास पर सवाल
प्रेम विवाह के नाम पर मिली बेवफाई ने एक बार फिर रिश्तों के घटते विश्वास पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Hemant Bhatt