सामाजिक सरोकार : 37 वर्षों तक एसबीआई को दी अटूट सेवाएं

सामाजिक सरोकार : 37 वर्षों तक एसबीआई को दी अटूट सेवाएं

⚫ हाथीखाना शाखा में किरण नरेश वशिष्ठ को दी गई भावभीनी विदाई

हरमुद्दा
​रतलाम, 3 अक्टूबर। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्थानीय हाथीखाना शाखा में दशकों तक अपनी उत्कृष्ट और निष्ठावान सेवाएं देने के बाद किरण नरेश वशिष्ठ ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ली। 1 अक्टूबर को 36 वर्ष और 11 महीने का अपना सफल और समर्पित सेवाकाल पूर्ण करने पर बैंक परिवार द्वारा उन्हें अत्यंत आत्मीय और भावभीनी विदाई दी गई।

​समारोह के दौरान शाखा प्रबंधक जाग्रति परिहार ने श्रीमती वशिष्ठ के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण, कार्यकुशलता और सहयोग की भावना पूरी शाखा के लिए प्रेरणादायी रही है। इस अवसर पर अवार्ड स्टाफ यूनियन की ओर से पीयूष चौधरी ने परंपरा अनुसार शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।

वहीं उनके वरिष्ठ साथी रहे तरनी प्रकाश व्यास ने भी विशेष रूप से शाखा पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

​सहकर्मियों और पेंशनर्स एसोसिएशन ने जताया सम्मान

विदाई समारोह में स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रीमती वशिष्ठ का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया तथा उनके सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह थे मौजूद

​इस दौरान बी.के. चिचानी, राजेश तिवारी, देवानंद खत्री, प्रमोद राघव, प्रशांत शोचे, आनंद वोहरा, दिनेश मालपानी, रविंद्र सिंह और ऋषि दुबे सहित पेंशनर्स एसोसिएशन के कई सदस्य उपस्थित रहे। ​समारोह में अवार्ड स्टाफ परिवार की ओर से दिव्या तिवारी, सतीश भावे, अमित डांगी, माधव राठी, चंद्रा केसवानी, अनिता महदाने, सुनीला अग्रवाल, साधना जैन, शैलजा मिश्रा, अंकिता हिंगड़, चंदना दवे, स्वाति नायर, नीता कुरील एवं अदिता स्टीफन सहित अन्य बैंककर्मियों ने उपस्थित रहकर अपनी वरिष्ठ साथी को शुभकामनाएं दीं।