सामाजिक सरोकार : नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, मध्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ

सामाजिक सरोकार : नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, मध्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ

सामाजिक सरोकार : नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, मध्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ

हरमुद्दा
रतलाम, 2 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला रतलाम द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मध्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र, शहीद चौक में नशा मुक्ति संगोष्ठी आयोजित हुई।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी विवेक चौधरी, जिला तंबाकू नियंत्रण समिति के सदस्य अशोक अग्रवाल, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, डबोक, उदयपुर से डॉ. दिलीप गुजरिया, गायत्री परिवार के जितेंद्र गुप्ता एवं प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र के रौनक जैन उपस्थित रहे।

हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी

कार्यक्रम में नशे की समस्या से प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को सहायता एवं परामर्श के लिए नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 की जानकारी दी गई। मध्य निषेध सप्ताह के दौरान जिले में नशामुक्ति एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


नशे के दुष्प्रभाव पर डाला प्रकाश

श्री विजयवर्गीय ने स्वागत उद्बोधन में नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं एवं समाज की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। श्री चौधरी ने संस्कार एवं जनजागरूकता के माध्यम से नशे से बचाव का संदेश दिया। श्री अग्रवाल ने तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों की जानकारी दी। डॉ. गुजरिया ने नशे से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभाव तथा उपचार एवं परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री गुप्ता ने उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। श्री जैन ने आभार व्यक्त किया।