पुलिस कार्रवाई : आदतन सटोरिए दिलीप, रवि, प्रकाश और हेमंत को किया गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई : आदतन सटोरिए दिलीप, रवि, प्रकाश और हेमंत को किया गिरफ्तार

40 से 82 साल तक की उम्र है आरोपियों की

⚫ पुलिस कर रही है जिला बदर कार्रवाई की तैयारी

हरमुद्दा
रतलाम, 20 जून। शनिवार दोपहर में माणकचौक थाना की विशेष टीम द्वारा लंबे समय से सट्टे की अवैध गतिविधि में लिप्त आदतन आरोपियो के विरुद्ध कार्रवाई की। दिलीप, रवि, हेमंत और प्रकाश को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस इनके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। 

 माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में सभी आदतन आपराधियो द्वारा संगठित रूप से अवैध रूप से संचालित किए जाने से धारा 112 बीएनएस का इजाफा किया गया। साथ ही जिला बदर जैसी कार्रवाई भी पृथक से की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से 2650 रुपए पुलिस ने जब्त किए हैं

गिरफ्तार किए गए आरोपी

⚫ दिलीप उर्फ कालू पिता पुरुषोत्तम कसेरा (45) निवासी श्रीनगर कालोनी, रतलाम (कुल 31अपराध)

⚫ हेमन्त पिता बंशीलाल पण्ड्या (52) निवासी त्रिवेणी रोड़, रतलाम (कुल 11 अपराध)

⚫ रवि उर्फ गोलु पिता चन्दर गवली (40) निवासी गवली मोहल्ला, रतलाम (कुल 17 अपराध)

⚫ प्रकाश पिता मनोहरलाल जैन (82) निवासी सुतारो का वास, रतलाम (कुल 43 अपराध )

सराहनीय भूमिका

 इस कार्रवाई में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी थाना माणकचौक,  लोकेन्द्रसिंह डाबर, सुभाषचन्द्र अग्निहोत्री, गोरचन्द, आशीष मांगरिया, अमीचन्द सिंगारे, विजय झोडिया, विकास बोरासी, रमेश चौहान, विरेन्द्र बारोड़ की सराहनीय भूमिका रही।