रतलाम के मालवासी रेलवे अंडरपास में जलभराव की गंभीर समस्या, जन-विश्वास अभियान में ग्रामीणों ने कलेक्टर को घेरा

​मामले की संवेदनशीलता और ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए कलेक्टर ने जरा भी देर नहीं की और तत्काल अधिकारियों के काफिले के साथ मौके पर पहुंचकर मालवासी रेलवे अंडरपास का निरीक्षण किया।

रतलाम के मालवासी रेलवे अंडरपास में जलभराव की गंभीर समस्या, जन-विश्वास अभियान में ग्रामीणों ने कलेक्टर को घेरा

जलभराव स्थानीय ग्रामीणों के लिए बना जी का जंजाल

⚫ कलेक्टर तत्काल पहुंचे मौके पर

⚫​ स्थायी समाधान का आश्वासन

हरमुद्दा
​रतलाम, 14 अगस्त। बारिश के मौसम में मालवासी रेलवे अंडरपास में होने वाला जलभराव स्थानीय ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के दौरान जब ग्रामीणों को अपनी बात रखने का मंच मिला, तो उन्होंने रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया को इस विकराल समस्या से खुलकर अवगत कराया।


​मामले की संवेदनशीलता और ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए कलेक्टर ने जरा भी देर नहीं की और तत्काल अधिकारियों के काफिले के साथ मौके पर पहुंचकर मालवासी रेलवे अंडरपास का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान की प्रमुख बातें

​त्वरित ग्राउंड जीरो रिपोर्ट: कलेक्टर ने खुद अंडरपास पर पानी के भराव और उससे प्रभावित आवागमन का जायजा लिया।

अधिकारियों को निर्देश

मौके पर मौजूद रेलवे कर्मियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली और जनहित में समस्या का तत्काल एवं त्वरित निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए।

स्थायी समाधान का आश्वासन

कलेक्टर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि रेलवे विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समन्वय बनाकर इसका पक्का और स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

वर्क सेंशन, जल्द होगा अमल

निरीक्षण के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने कलेक्टर को आश्वस्त किया कि अंडरपास में जलभराव रोकने से संबंधित कार्य के लिए रेलवे स्तर पर स्वीकृति (वर्क सेंशन) पहले ही मिल चुकी है, जिस पर जल्द अमल शुरू होगा।

यह थे मौजूद

इस निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन का पूरा अमला मुस्तैद नजर आया। मौके पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन, सैलाना एसडीएम सुनील जायसवाल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों को उम्मीद है कि कलेक्टर की इस त्वरित पहल से उन्हें हर बारिश में होने वाली इस भारी मुसीबत से जल्द मुक्ति मिलेगी।