सामाजिक सरोकार : अवस्थी को दी भावभीनी बिदाई, मईडा का किया पदोन्नति पर स्वागत
हरमुद्दा
रतलाम/सैलाना, 20 नवंबर। जन शिक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 4 साल तक जन शिक्षक के रूप में अविस्मरणीय सेवाएं दे कर अपने मूल पद पर लौटने पर राजेश अवस्थी को संस्था परिवार ने भावभीनी बिदाई दी।इसी समारोह में गुड़भेली से पदोन्नत हो कर इस संस्था में प्राचार्य पद पर आए लालसिंह मईडा का भावभीना स्वागत भी किया गया।
अवस्थी की मिलनसार शैली से सब प्रभावित
बीते चार सालों में अवस्थी ने अंचल की शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारू और बेहतर बनाने में अधिकारियों और शिक्षकों के बीच न केवल बेहतर समन्वय बनाया और सेतु के रूप में काम किया।जनशिक्षा केन्द्र के अधीन सभी शालाओं के प्रतिनिधियों ने समारोह में उपस्थित हो कर अवस्थी को भावुक बिदाई दी। हर वक्ता ने अवस्थी की कार्य शैली को तारीफें काबिल बताया।
मईडा का स्वागत
प्राचार्य पद पर आए मईडा का स्वागत,अभिनंदन करते हुए शिक्षक समुदाय ने अपना कार्य पूरी जिम्मेदारी से करने हेतु आश्वस्त किया।मईडा ने भी संस्था परिवार की हर समस्या को गंभीरता से ले कर हर सम्भव सहयोग का वचन दिया।अवस्थी ने अपने उद्बोधन में बीते चार सालों में सभी के सहयोग के लिए सबका आभार माना।
इन्होंने किया स्वागत
प्रारंभ में माँ सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के पश्चात शिक्षक/शिक्षिका दीपिका शर्मा, जयेश शर्मा, सुनील कसेरा, जगदीश पांचाल, चरणसिंह चौधरी, खुशबू शर्मा, अर्पिता त्रिवेदी, कचरु दास बैरागी,अंगूर बाला जावरिया, राकेश पांचाल, नरसिंह मुनिया आदि ने अवस्थी और मईडा का स्वागत किया।संचालन डॉ राकेशराज शर्मा ने किया।आभार शरद जोशी ने माना।
Hemant Bhatt