सामाजिक सरोकार : श्री सर्वब्राह्मण सभा द्वारा रतलाम विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियों का अभिनंदन

सामाजिक सरोकार : श्री सर्वब्राह्मण सभा द्वारा रतलाम विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियों का अभिनंदन

हरमुद्दा

रतलाम, 28 मई। रतलाम विकास प्राधिकरण (आर डी ए) के समस्त पदाधिकारियों का अभिनंदन श्री सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा किया गया। 


रतलाम विकास प्राधिकरण के कार्यालय में हुए आयोजन में आर डी ए के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकानी सहित सदस्य धीरज व्यास, राखी व्यास, राजेंद्र सिंह गोयल, किरण महावर, राजेंद्र मौर्य आदि का श्री सर्व ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों द्वारा दुपट्टा एवं फूलमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

यह थे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम में श्री सर्व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा, महिला कार्यकारी अध्यक्ष उषा दुबे, सचिव नरेंद्र त्रिवेदी, युवा अध्यक्ष नवदीप शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गौतम, सुरेश दवे, प्रभाकांत उपाध्याय, तरुण जोशी, मनीष उपाध्याय, राजेश डोरिया, महेश चौबे, कुलदीप त्रिवेदी, जगदीश उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, शरद चतुर्वेदी एवं पुष्कर पुरोहित उपस्थित रहे।

सभा देगी हर संभव सहयोग

सभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने श्री सर्व ब्राह्मण सभा की ओर से भविष्य में भी आर डी ए को हर संभव सहयोग देने की बात कही। कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने आभार माना।