शिक्षा सरोकार : नवागत रतलाम बीआरसी माना के किया पदभार ग्रहण
⚫ आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने किया स्वागत, संघ ने किया सहयोग के प्रति आश्वस्त
हरमुद्दा
रतलाम,30 मई। रतलाम जनपद शिक्षा केंद्र रतलाम बीआरसी के रिक्त पद ग्रहण सुरेखा माना ने किया। इस अवसर पर अनेक व्यक्तियों संगठनों सहित आजाद अध्यापक संघ ने श्रीमती माना का स्वागत किया। संघ ने सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ के नेतृत्व में स्वागत किया गया एवं मिठाई भी खिलाई गई। संघ के पदाधिकारी ने नवागत बीआरसी श्रीमती माना को आश्वस्त किया कि रतलाम विकासखंड को शिखर पर ले जाने के लिए हर प्रयास में सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

यह थे मौजूद
इस अवसर संघ के जिला सचिव राजेश स्वर्णकर, जिला उपाध्यक्ष हरिराम जाटवा, बीएससी धर्मेंद्र शर्मा व रामलाल निनामा, जन शिक्षक साथीगण जितेंद्र डामर, गोविंद पाटीदार, राजेंद्र सिंह राठौर, कैलाश डामोर, महेंद्र सिंह राठौर, भू प्रकाश मालवीय, शांतिलाल गामड़, अलका यादव, योगिता सोलंकी, सारिका व्यास, राखी खंडेलवाल, तरन्नुम जहां आदि उपस्थित रहे।
Hemant Bhatt