हिन्दी दिवस 14 सितम्बर को हिन्दी वार्षिकी का होगा विमोचन
⚫ विद्यालयीन छात्रों के लिए होगी लोकगीत प्रतियोगिता
हरमुद्दा
रतलाम, 8 सितंबर। स्व. पं. अरुण भार्गव स्मृति हिन्दी प्रचार-प्रसार समिति, रतलाम द्वारा 14 सितम्बर हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी वार्षिकी स्मारिका के 24 वें अंक के रूप में “युवाओं की आर्थिक सफलता का आधार -हिन्दी” का विमोचन किया जाएगा।
विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि सुभाष कुमावत (प्राचार्य, शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि., रतलाम) तथा अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ साहित्यकार आशीष दशोत्तर करेंगे । विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेविका रक्षा मिश्रा रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयीन छात्रों की लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन तथा पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है।
24 वर्षों से स्मारिका का प्रकाशन
हिन्दी दिवस का सम्पूर्ण कार्यक्रम आयोजन प्रातः 11:30 बजे से स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम के सभागृह में आयोजित में किया गया है। समिति द्वारा विगत 24 वर्षों से विभिन्न शीर्षकों पर स्मारिका का प्रकाशन कर हिन्दी दिवस के दिन विमोचन किया जाता रहा है।
शामिल होने का आह्वान
हिन्दी दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील डॉ. मुनीन्द्र दुबे, दिलीप पवार, सीमा-अरुण भार्गव, विनोद शर्मा, हेमंत सिंह राठौर, मनीष यादव, दिनेश बरोठ, विनीता ओझा, राजीव लवानिया, रजनीश चौहान, जुबैर आलम कुरैशी, भावना पुरोहित, निर्मल सिंह चौहान, नरेन्द्रसिंह पंवार, पिंकी यादव, रहीस खान, आसिफ खान, डॉ. अंजुम खान, मुस्तकीम सिद्दिकी, दिलीप चौहान, राजेन्द्र महोलिया, संजय मेहता, शैतान सिंह राठौर, प्रेमसिंह दण्डोतिया, प्रभात शर्मा, हरिश भिण्डवाल, आलोक कोठारी आदि ने की है।
Hemant Bhatt