चोरी का पर्दाफाश : दो नाबालिग के सहयोग से बालिग ने किया था ब्राह्मण के वास में नगदी व आभूषणों पर हाथ साफ
⚫ गिरफ्तार किए गए अशोक ने कबूल किया घटना को अंजाम देना
⚫ आभूषण और रुपए किए जब्त
हरमुद्दा
रतलाम, 9 सितंबर। एक सप्ताह पहले शहर के धानमंडी ब्राह्मणों का वास में आभूषणों और नगदी पर हाथ साफ करने वाले तीन को पुलिस ने गिरफ्तार चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। दो नाबालिग के सहयोग से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अशोक के कब्जे से आभूषण व नगदी जब्त किए हैं। पुलिस अन्य चोरी के सम्बंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर चोरी की घटना की गंभीरता के मद्दे नजर माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। उल्लेखनीय है कि रतलाम के धानमंडी ब्राह्मणों का वास के निवासी विशाल पिता रमेशचन्द्र व्यास (42) ने थाना माणक चौक रतलाम पर घर मे चोरी के संबंध मे रिपोर्ट दर्ज कराई। माणकचौक रतलाम पर अप.क्र. 472/2025, धारा 331(3), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया।
मुखबिकर और सीसीटीवी टीवी फुटेज आए काम
सीसीटीवी फुटेज और मुखबीर की सूचना के आधार पर
पुलिस ने दो नाबालिग और अशोक पिता रमेश मईड़ा निवासी हरिजन बस्ती सिलवटों का वास को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चोरी करना कबूल किया। अशोक से अन्य चोरी के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। दोनों नाबालिग को बाल संप्रेषण घर भेजा गया है
यह सब किया जब्त
सोने का मंगलसूत्र, एक जोडी सोने की पाटली, एक जोडी कान की सोने की झुमकी, सोने की एक अंगुठी, माथे का टीका सोने के जेवर एवं नगदी रुपए 5000 जब्त किए।
Hemant Bhatt