स्पेशल टीम की कार्रवाई : दो थाना क्षेत्र में स्पेशल पुलिस दल ने सटोरियों पर की कार्रवाई

स्पेशल टीम की कार्रवाई : दो थाना क्षेत्र में स्पेशल पुलिस दल ने सटोरियों पर की कार्रवाई

5 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

⚫ आरोपियों के कब्जे से 14,700 रुपए जब्त

हरमुद्दा
रतलाम, 9 सितंबर। शहर में सट्टे की अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक ने स्पेशल टीम का गठन किया है। टीम ने दो थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 5 को गिरफ्तार किया है। सटोरियों के कब्जे से 14000 से अधिक की राशि जब्त की गई है। 

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर बनी टीम ने दो बत्ती थाना क्षेत्र की अंडा गली, डॉट की पुल पर सट्टा करते हुए अरबाज पिता अनवर खान (27) निवासी घाट की पुल रतलाम, गोपाल पिता धूलचंद बोरीवाल एवं हेमंत पिता सत्यनारायण सिंह राठौर को रंगें हाथ पकड़ा गया। आरोपियों से ₹6,000 नगद एवं हिसाब-किताब की डायरी जब्त की गई।

थाना डीडी नगर क्षेत्र

दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के अमृत सागर के पास मुक्तिधाम क्षेत्र में सट्टा करते हुए गोलू गवली एवं दिनेश गवली को पकड़ा गया। आरोपियों से ₹8,700 नगद एवं डायरी जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।