कलेक्टर की कार्रवाई : अपराधिक गतिविधियों में लिप्त अनिल को किया जिला बदर

कलेक्टर की कार्रवाई : अपराधिक गतिविधियों में लिप्त अनिल को किया जिला बदर

राजस्व सीमा में नहीं कर सकेगा प्रवेश

हरमुद्दा
शाजापुर, 23 फरवरी। अपराधिक गतिविधियों में लिप्त थाना कोतवाली शाजापुर मीरकला बाजार निवासी 45 वर्षीय अनिल उर्फ अंटू पिता विजय सर्राफ को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है। 

यह कार्रवाई जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने की। कलेक्टर ने आदेशित किया है कि वह प्रतिबंधित अवधि में बिना पूर्व अनुमति के उक्त क्षेत्रों में प्रवेश न करें।

नहीं कर पाएगा राजस्व सीमा में प्रवेश

शाजापुर एवं सीमावर्ती जिले देवास, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़ तथा सीहोर की राजस्व सीमा से बाहर जाने के आदेश दिए है।