रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: MDMA मामले में 2 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: MDMA मामले में 2 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

⚫ मुखबिर से मिली सटिक सूचना

हरमुद्दा
​रतलाम, 20 नवंबर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत माणकचौक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एमडीएमए (MDMA) तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 2,000 रुपए के इनामी आरोपी वसीम उर्फ सत्तर (35) को गिरफ्तार कर लिया है।

​पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और फरार इनामी आरोपियों की धरपकड़ के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन तथा माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।

मुखबिर से मिली सटिक सूचना

​पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी, जिसके आधार पर घेराबंदी कर हरमाला रोड (ताज स्टोन के सामने) निवासी वसीम उर्फ सत्तर पिता मोहम्मद अब्दुल गौरी को दबोच लिया गया। आरोपी एमडीएमए प्रकरण में वांछित था और उस पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित था। फिलहाल पुलिस आरोपी से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि शहर में एमडीएमए की सप्लाई चेन और इसके मुख्य स्रोत का पता लगाया जा सके।

विशेष भूमिका 

निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी थाना माणकचौक, प्रधान आरक्षक राजसिंह, आरक्षक अविनाश मिश्रा, हेमन्त यादव, विशाल सेन, सुरेन्द्र, खिलाडी जाट, सैनिक अजय श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही।