निगम भवन पर महापौर ने किया ध्वजारोहण

निगम भवन पर महापौर ने किया ध्वजारोहण

हरमुद्दा
रतलाम 15 अगस्त।  15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया। 

महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर सभी को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमनें आजाद भारत में जन्म लिया है। लाखो शहीदों की कुर्बानी के बाद हमें लम्बी गुलामी से आजादी मिली है। राष्ट्र के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना होगा। कनिगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पार्षद यास्मीन शैरानी ने भी संबोधित किया। निगम आयुक्त अनिल भाना ने स्वागत उद्बोधन दिया।आयोजन में एमआईसी मेंबर, पार्षद, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन गोपाल झालीवाल ने किया। आभार राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी ने माना।