नई बहू की हत्या : जेठ करना चाहता बलात्कार, विरोध किया तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या
⚫ बबलू से 10 मई को विवाह कर आई थी सरिता
⚫ जेठ है आपराधिक प्रवृत्ति का
⚫ हंसिया लेकर भांजी ने की बचाने की कोशिश
⚫ आरोपी जेठ फरार
हरमुद्दा
सिवनी, 22 मई। 13 दिन पहले जिस घर में शादी की शहनाइयां गूंज रही थी। नई बहू का आगमन हुआ था। 13 वें दिन वही बहू मृत अवस्था में थी। भांजी ने मामी को बचाने की कोशिश की मगर सफल नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी जेठ की तलाश कर रही है।
रोंगटे खड़े करने वाली यह घटना हुई शुक्रवार को सुबह 8 बजे सिवनी जिले के घंसौर थाना अंतर्गत खजरी गांव में। 10 मई को सरिता मरकाम (23) ने बबलू मरकाम से शादी की और वह घर आई थी। अभी उसकी हाथों से मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि शुक्रवार को वह खून में लथपथ मिली।
बलात्कार के विरोध किया तो जेठ नहीं कर दी हत्या
मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं अपितु नई बहू का जेठ अब्बुलाल मरकाम (35) ही था जो कि उससे बलात्कार करना चाहता था। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।
भांजी पिंकी ने की कोशिश मगर रही नाकाम

भांजी पिंकी
भांजी पिंकी ने बताया कि बड़े मामा, मामी के साथ जबरदस्ती करना चाह रहे थे और वह मना कर रही थी, तभी उन्होंने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मैं भी हंसिया लेकर दौड़ी और आसपास चिल्लाई तो छोटे मामा, बड़े नाना सहित अन्य लोग आए, तब तक मामी खून में लथपथ हो चुकी थी। मामा ने कुल्हाड़ी से मामी पर कई जगह वार किए। घटना के बाद बड़े मामा भाग गए।
आपराधिक प्रवृत्ति का जेठ, जा चुका है जेल
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मृतका को अस्पताल ले गए, जहां पर पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी जेठ अब्बू लाल मरकाम की तलाश कर रही है। आरोपी जेठ वैसे भी आपराधिक प्रवृत्ति का है और वह जेल भी जा चुका है।
Hemant Bhatt