साधु के वेश में घर में घुसकर झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार
⚫ सोने-चांदी के आभूषण एवं दो मोटरसाइकिल जब्त
⚫ मामला पिपलौदा थाना चौकी सुखेड़ा का
हरमुद्दा
रतलाम, 24 मई। जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र के तहत सुखेड़ा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह चारों साधु के वेश में घर झाड़ फूंक के बहाने में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। उनके कब्जे से आभूषण और मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

फरियादिया कारीबाई भील निवासी ग्राम पंचेवा ने पुलिस को बताया कि 21 मई 2026 को चार लोग उसके घर पर गेहूं व चावल की भिक्षा मांगते हुए आए और बोले कि कि तुम्हारे घर में भूत प्रेत का साया है जिसे जादू मंत्र व टोटके से दूर कर सकते है। तभी आरोपियों ने घर में चावल व गेंहू की ढेरी जमीन पर बिछाई और झाड फूंक करने लगे।
जेवर रखवा दिए गेहूं चावल की ढेरी पर
बोले कि जो भी जेवरात किसी ने पहने हो तो वो उतारकर ढेरी पर रख दो। तब फरियादिया की पुत्री चेतना द्वारा अपने गले में पहना एक सोने का मंगलसूत्र एक जोडी चांदी की पायल , एक चांदी की चेन उतारकर ढेरी पर रखी दी। तभी आरोपियों ने ढेरी में जेवरात को ओट दिया और सभी घर वालो के थोड़ी दूर बैठने का कहा। फरियादी के छोटे पुत्र को आरोपी द्वारा श्मशान घाट तरफ ले गए और वापस घर से थोडी दूर छोड़कर मोटर सायकल से भाग गए। बाद में परिवार ने देखा तो गेहूं की ढेरी में रखे उनके गहने गायब है। फरियादी का पति घर पर नहीं होने से पीछा नहीं कर पाए।
प्रकरण पंजीबद्ध कर टीम का किया गठन
चार अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध चोरी के सम्बन्ध में रिपोर्ट करने पर थाना पिपलोदा पर अपराध क्रमाकं 174/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी पिपलोदा रमेश कोली द्वारा चौकी प्रभारी चौकी प्रभारी सुखेडा उप निरीक्षक राजू मखोड को टीम प्रभारी बनाकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। चौकी सुखेडा की टीम द्वारा हुसैन टेकरी जावरा से चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गुनाह कबूल किया।
चोरी गया सामान जब्त
आरोपियों की निशादेही पर चोरी में गया एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी के पायल, एक चांदी की चेन व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एम.पी. 14 एनई 5466 व एक बिना नम्बर की स्प्लेंडर प्लस मोटर सायकल जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी
⚫ विजय पिता प्रहलाद राव जाति ढोली (21) निवासी ग्राम ठिकरिया थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ राजस्थान
⚫ लखन पिता मांगीलाल राव जाति भाट (21) निवासी अंकुर स्कुल के पीछे शिवाजी मगरा दलोदा जिला मंदसौर
⚫ भोला पिता शोभाराम राव जाति दमामी (26) निवासी ग्राम गुलियाना थाना दलोदा जिला मंदसौर
⚫ कन्हैयालाल उर्फ नरेन्द्र पिता गोवर्धन महाराज राव जाति दमामी (22) निवासी रेल्वे फाटक के पास वार्ड नम्बर 20 दलोदा जिला मंदसौर
इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरीक्षक रमेश कोली, उप निरीक्षक राजू मखोड, सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल गुजराती, आरक्षक विजयपाल सिह, प्रेम मीणा, जितेन्द्र माली , सैनिक कारुसिंह सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।
Hemant Bhatt