सामाजिक सरोकार : जावरा के इंजीनियरों ने नाम रोशन किया पूरे भारत में
⚫ पूर्व छात्रों का हुआ दो दिवसीय स्नेह मिलन समारोह
हरमुद्दा
रतलाम, 24 मई। पूरे भारत में जावरा के इंजीनियरो ने नाम रोशन किया। जावरा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व छात्रों का दो दिवसीय स्नेह मिलन समारोह का उद्घाटन द ग्रैंड पदमा रिजॉर्ट्स जावरा में कार्यक्रम अध्यक्ष इंजीनियर केएल टाक एवं समिति द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, मां सरस्वती व विश्वेश्वरैया जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ आरंभ हुआ।

स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष इंजीनियर श्री टाक ने कहा कि पूर्व छात्र मिलन समारोह के माध्यम से हमारे जीवन में पुराने दोस्तों से मिलकर नई ऊर्जा का संचार होता है तथा वर्तमान जीवन को सार्थक बनाता है।
दिया व्यक्तिगत परिचय
तत्पश्चात प्रत्येक इंजीनियर सदस्य ने अपना-अपना व्यक्तिगत परिचय एवं अपने द्वारा दी गई राष्ट्र को सेवाओं के बारे में सदन को अवगत कारवाया। कार्यक्रम के दौरान अपने पुराने साथियों से गले लगा कर भाव विभोर होते हुए अनेक साथी दिखाई दिए। द्वितीय सत्र में शाम को मुख्य अतिथि गोविंद राम तोदी पॉलिटेक्निक कॉलेज जावरा के प्राचार्य इंदल सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर कांतिलाल टाक द्वारा की गई।
काकानी को किया सम्मानित

इंजीनियर गोविंद काकानी को रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने पर विशेष रूप से शाल, श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी भी सदन को अध्यक्ष द्वारा दी गई। मिलन समारोह में भाग लेने वाले सभी पूर्व छात्रों का भी अंग वस्त्र, माला व सम्मान पत्र के साथ मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया गया।
मधुर संगीत के उठाया लुत्फ
कार्यक्रम के बीच में मधुर संगीत का सभी लोगों ने लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का सफल संचालन व सूत्रधार इंजीनियर गोविंद काकानी रहे।
कॉलेज पहुंच पुरानी यादों को किया ताजा
दूसरे दिन सभी छात्रों द्वारा कॉलेज भ्रमण कर सभी ने छात्र जीवन के अपने पुराने दिनो को याद किया। अपनी-अपनी कक्षाओं का भ्रमण किया। इसके बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वारा पूर्व छात्रों के सम्मान में प्राचार्य इंदल सिंह की अध्यक्षता में आयोजन रखा गया।
देश और मानव सेवा का पुण्य कार्य
हम इस संस्था और गुरुजनों के आभारी हैं जिन्होंने हमें इस लायक बनाया। उसी के फल स्वरुप हम देश सेवा एवं मानव सेवा का पुण्य कार्य कर पाए।
⚫ कांतिलाल टाक, अध्यक्ष मिलन समारोह समिति
रहती है हमारी कोशिश
हम पूरी कोशिश करते हैं कि यहां का निकला हर छात्र इस संस्था का नाम रोशन करें। भविष्य में पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाली विस्तार योजना के बारे में सदन को अवगत कराया।
⚫ इंदल सिंह, प्राचार्य
इनका सराहनीय योगदान
पूर्व छात्र मिलन समारोह 2026 को सफल बनाने में पीके पाठक महासचिव, के एम कसोट कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष गण अनिल तिवारी , डीके मजावदिया, एम एल पाटीदार, ओम प्रकाश पाटीदार, हरीश मालवी, एस के नाहटा, नीरज मेहता, भोजन व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र कुमार पोखरना का सराहनीय योगदान रहा। अंत में राष्ट्रगान के साथ ही सभी साथियों ने मधुर स्मृतियों के साथ अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान किया।
Hemant Bhatt