श्री गणेश चतुर्थी पर मध्य प्रदेश में सामान्य अवकाश 27 अगस्त को

श्री गणेश चतुर्थी पर मध्य प्रदेश में सामान्य अवकाश 27 अगस्त को

पहले था 27 अगस्त का ऐच्छिक अवकाश

हरमुद्दा
भोपाल, 26 अगस्त। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के मद्देनजर मध्य प्रदेश शासन ने 27 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पहले 27 अगस्त को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया था।

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा 26 अगस्त को हस्ताक्षरित आदेश में कहा गया है कि 21 सितंबर 2024 के आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। 27 अगस्त के ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर अब श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर संपूर्ण मध्य प्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।