पुलिस कार्रवाई : जुआ खेलते 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई : जुआ खेलते 09 आरोपी गिरफ्तार

31,300 नगद एवं ताश के पत्ते जब्त

हरमुद्दा
रतलाम, 8 अगस्त। थाना जावरा शहर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए 09 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹31,300 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान एवं थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई के मार्गदर्शन में कार्रवाई हुई। गत रात्रि थाना जावरा शहर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश दी गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से 09 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। तलाशी एवं मौके की कार्रवाई में आरोपियों के पास से ₹31,300 नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। इस संबंध में थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 279/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

⚫ अबरार पिता अख्तर हुसैन, उम्र 19 वर्ष, निवासी मुगलपुरा, जावरा

⚫ अल्ताफ पिता अफाक खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी बहादुरपुर रोड, जावरा

⚫ असलम पिता अहमद अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी पठानटोली, जावरा

⚫ हैदर पिता प्यारे मियां, उम्र 34 वर्ष, निवासी मुगलपुरा, जावरा

⚫ मोहम्मद हयात पिता मोहम्मद मुशर्रफ, उम्र 40 वर्ष, निवासी जुना कबाड़ा, जावरा

⚫ तैय्यब अली पिता कुतुबुद्दीन अली, उम्र 33 वर्ष, निवासी जनता कॉलोनी, जावरा

⚫ फिरोज पिता लालू खाँ, उम्र 40 वर्ष, निवासी सागरपेशा, जावरा

⚫ जफर पिता मेहमूद मेवाती, उम्र 43 वर्ष, निवासी मेवातीपुरा, जावरा

⚫ जाकिर पिता अल्लानूर, उम्र 41 वर्ष, निवासी पिपलीबाजार, जावरा