सामाजिक सरोकार : चिकित्सक मानव सेवा के सच्चे प्रहरी, उनका सम्मान समाज का दायित्व

सामाजिक सरोकार : चिकित्सक मानव सेवा के सच्चे प्रहरी, उनका सम्मान समाज का दायित्व

समाजसेवी गोविंद काकानी ने कहा

⚫ ​डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब रतलाम ने मेडिकल कॉलेज के गायनीक विभाग के डॉक्टरों का किया सम्मान

हरमुद्दा
​रतलाम, 1 जुलाई। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब रतलाम द्वारा डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज के गायनीक (स्त्री एवं प्रसूति रोग) विभाग में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट और अनुकरणीय सेवाएं देने वाले डॉक्टरों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

चिकित्सकों का समर्पण प्रेरणास्रोत

समारोह के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी, रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी ने डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा:
​"चिकित्सक केवल बीमारियों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि अनेक परिवारों को नया जीवन और नई उम्मीद भी देते हैं। डॉक्टरों का समर्पण, अटूट सेवा और मानवीय संवेदनाएं पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।"  चिकित्सक मानव सेवा के सच्चे प्रहरी है। इनका सम्मान करना समाज का दायित्व है।

इनर व्हील क्लब की सराहनीय पहल

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा ने इनर व्हील क्लब की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। उन्होंने क्लब की सदस्याओं से अस्पताल में मरीजों के हित में आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने जैसे सेवा कार्यों में निरंतर सहयोग देने का आग्रह किया।

समाज को रखना चाहिए धैर्य और संयम

अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रदीप मिश्रा ने डॉक्टरों की चुनौतियों को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रत्येक डॉक्टर दिन-रात मरीजों को स्वस्थ करने के लिए पूर्ण समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करता है। कई बार विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर भी चिकित्सक पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य पर डटे रहते हैं, ऐसे में समाज को भी धैर्य व संयम बनाए रखना चाहिए।

सेवा कार्यों की श्रृंखला की शुरुआत

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष वंदना विजय सोनी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब रतलाम समाजसेवा के विविध आयामों पर निरंतर कार्य कर रहा है और इसी श्रृंखला की शुरुआत आज डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों के सम्मान से की गई है। समाज को स्वस्थ रखने में चिकित्सकों की भूमिका अतुलनीय है।

इन चिकित्सकों का हुआ सम्मान

समारोह में इनर व्हील क्लब की पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों सहित गायनीक विभाग के अनुभवी और युवा चिकित्सकों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. अनीता मुथा (डीन), डॉ. प्रदीप मिश्रा (अस्पताल अधीक्षक)
​गायनीक विभाग प्रभारी डॉ. रेखा विमल गुप्ता, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. पारूल त्रिचल, डॉ. सारिका रावत, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. पूजा जैन, डॉ. विभा धुर्वे, डॉ. सुहानी भाटी डॉ. सुप्रिया सिंह, डॉ. निशा, डॉ. सौम्या, डॉ. राजेश्वरी, डॉ. हिमांशी एवं डॉ. मनीषा शामिल हैं। 

क्लब की गरिमामय उपस्थिति

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष वंदना विजय सोनी, राजकुमारी पिरोदिया, सरला पाटनी, बबीता श्रीवास्तव, रीना चावला, संध्या पुष्कर, शिवानी भार्गव, सुरेखा, साधना मूणत, गीता शिवानी सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन सरला पाटनी ने किया। आभार क्लब सचिव साधना मूणत ने माना।