सामाजिक सरोकार : भरपूर वर्षा की कामना में श्री लिमड़ेश्वर महादेव का हुआ अभिषेक

सामाजिक सरोकार : भरपूर वर्षा की कामना में श्री लिमड़ेश्वर महादेव का हुआ अभिषेक

हरमुद्दा
रतलाम, 6 सितंबर। भरपूर वर्षा की कामना को लेकर श्री लिमडेश्वर महादेव मंदिर, डालुमोदी बाजार, रतलाम में  हिम्मत कोठारी मित्र मंडल द्वारा भगवान शिव का अभिषेक किया गया।

मित्र मंडल के जयेश राठौर ने बताया कि पूर्व मंत्री कोठारी ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि आज रतलाम क्षेत्र में भरपूर वर्षा एवं जनकल्याण की मंगलकामना को लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। मंदिर में विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ जल अभिषेक किया गया

सुख शांति और खुशहाली की हुई प्रार्थना

भगवान शिव से प्रार्थना है कि इस वर्ष रतलाम सहित पूरे प्रदेश में पर्याप्त एवं समय पर वर्षा हो, किसानों के खेत लहलहाएं, अन्न-धन की समृद्धि हो और सभी नगरवासियों का जीवन सुख-शांति एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो।