सामाजिक सरोकार : मानवता व दयालुता होना चाहिए स्वभाव

सामाजिक सरोकार : मानवता व दयालुता होना चाहिए स्वभाव

सरदार गुरनाम सिंह डंग ने कहा

⚫ कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का हुआ विदाई समारोह 

⚫ विद्यार्थियों ने किया आकर्षक रैंप वॉक

हरमुद्दा
रतलाम, 31 जनवरी। विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जी तोड मेहनत करना चाहिए किंतु मानवता कभी भी नहीं भूलना चाहिए। मानवता व दयालुता यह हमारा स्वभाव होना चाहिए।

 यह बात श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने कही। बरवड़ रोड स्थित खालसा सभागृह में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हुआ। 

विद्यार्थियों ने किया आकर्षक रैंप वॉक

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक रैंप वॉक प्रस्तुत किया। बच्चों को टाइटल दिए गए। बेहतर प्रस्तुति पर मिस्टर फेयरवेल हीत खिलोसिया व मिस फेयरवेल उम्मेहानि, रनर अप गर्व बंसल व कुमकुम माँडोत रहे, अर्ली बर्ड गर्व बंसल व  रिया बागरेचा , मोस्ट रिस्पांस रिस्पांसिबल कैप्टन अन्वी लालन रहे।

सरस्वती के चित्र पर किया माल्यार्पण

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के उपाध्यक्ष हरजीत सिंह चावला, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, सहसचिव हरजीत सिंह सलूजा, स्पोर्ट्स कन्वीनर सुरेंद्र सिंह भामरा, प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री, हेड बाय मिलिंद राठौर, हेड गर्ल प्रनीति शक्तावत ने मां सरस्वती व श्री गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर विद्यार्थी व शिक्षक मौजूद थे संचालन सीमा सिंह भाटी व मनीषा फाटक नाथ ने किया।