हादसा : रेलवे ट्रैक पर नपती करने वाला निरीक्षण ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत
⚫ पीएम के बाद शव सौपा भाई को
⚫ कोई सहायता राशि मिली अब तक
हरमुद्दा
रतलाम, 19 जुलाई। रेलवे ट्रैक पर नपती का कार्य कर रहा कर्मचारी निरीक्षण ट्रेन के सामने कूद गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम मंदसौर रेल खंड पर धौंसवास के पास बने धौंसवास रेलवे ब्रिज क्रमांक 450 पर पोल क्रमांक 365/35 और 365/36 के बीच मनोज पिता भगवान दास मेवाडे (40) शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पाथ वे की नपती लेने के लिए जैसे चढ़ा था, वैसे ही मन्दसौर की तरफ से निरीक्षण ट्रेन आ गई, जिसके सामने मनोज कूद गया, जिसकी टक्कर से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पीएम के पश्चात शव मनोज के भाई को सौंप दिया गया।
नहीं मिली आर्थिक सहायता
रेलवे ट्रैक पर नपती का कार्य करने वाला मनोज रेलवे का कर्मचारी ना होकर ठेकेदार का कर्मचारी था, शायद इसी के चलते उसे आर्थिक सहायता नहीं मिली। हादसे के बाद निरीक्षण ट्रेन वहां पर रुकी भी नहीं।
निरीक्षण ट्रेन के सामने व्यक्ति कूदा
घटना शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे की है। मंदसौर की तरफ से निरीक्षण ट्रेन रतलाम की ओर आ रही थी, तभी ट्रैक पर कार्य करने वाला व्यक्ति निरीक्षण ट्रेन के सामने कूद गया जिससे उसकी मौत हुई है। डीआरएम स्पेशल ट्रेन नहीं थी।
⚫ एमके पांडे, पीआरआई,
Hemant Bhatt