अजीब कसम : तीन भाइयों में एक ने खाई कसम केवल 101 जैन मंदिर में चोरी करने की, 79 में हुई पूरी, और पकड़ा गया
⚫ 40 बीघा जमीन के मालिक है भाई
⚫ एक भाई है सरपंच
⚫ 39 प्रकरण में 38 केवल चोरी के
हरमुद्दा
विदिशा/ गंजबासौदा, 14 मई। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बढ़िया है। 40 बीघा जमीन है। एक भाई सरपंच फिर भी एक भाई ने अजीब कसम खाई 101 जैन मंदिर में चोरी करने की। 79 मंदिरों में उसकी कसम पूरी हुई और पकड़ा गया। कसम खाने के पीछे भी एक दास्तां है।

पुलिस चोर नीलेश राजपूत (40) को सागर जिले के जैसीनगर के पास औरैया गांव से पकड़ा तो सिलसिलेवार चोरी की अजब दास्तां सामने आई। नीलेश ने 101 जैन मंदिरों में चोरी की कसम खाई थी।
आदिनाथ जैन मंदिर में की थी चोरी

हाल ही में गंजबासौदा के 500 साल पुराने श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से चोरी की वारदात के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन से भागते वक्त गिरफ्तार कर लिया।आदिनाथ जैन मंदिर में रविवार-सोमवार की रात चोरी हो गई। यहां चांदी के 30 और पीतल के पांच छत्र चुराए गए थे।
39 में से 38 मामले चोरी के
उसकी गिरफ्तारी के बाद एसपी रोहित काशवानी स्वयं बासौदा देहात थाना पहुंचे। राजफाश करते हुए उन्होंने बताया कि नीलेश पर जिले में ही कुल 39 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 38 मामले चोरी के ही हैं।
भाई ने आत्महत्या की तो चोरी करने की खाई कसम
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में आरोपित नीलेश ने पुलिस को बताया कि वह चार भाइयों में से एक है। कुछ वर्ष पूर्व उसके एक भाई को जैन मंदिर में चोरी के झूठे आरोप में फंसाया गया था। आरोपों से आहत उसके भाई ने आत्महत्या कर ली। उसी दिन मैंने कसम खाई कि 101 जैन मंदिरों में चोरी करूंगा। अब तक 79 मंदिरों को निशाना बना चुका हूं और 22 मंदिर उसके लक्ष्य पर थे।
दर्शन करने के बहाने जाता मंदिर
एसपी काशवानी ने बताया कि नीलेश मंदिरों में पहले दर्शन करने के बहाने जाता था। वहां जाकर भगवान की प्रतिमा के सामने माथा टेकता, दान पेटी में सिक्का डालता और अंदाजा लगाता कि उसमें कितना धन है, फिर मौका पाकर चोरी करता।
उसका भाई सरपंच रह चुका
नीलेश के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर नहीं है। उसके परिवार के पास 40 बीघा कृषि भूमि है। उसका एक भाई गांव का सरपंच रह चुका है।
चोरी का माल खरीदने वालों की तलाश पुलिस को
पूर्व में उसने त्योंदा, घटेरा, उदयपुर, सिरनोटा सहित कई जैन मंदिरों में चोरी की है। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने उससे चोरी का सामान खरीदा।
Hemant Bhatt