श्रद्धांजलि : श्री अरविंद  सोसाइटी रतलाम शाखा की संस्थापक मोहन कुमारी का निधन,

श्रद्धांजलि : श्री अरविंद  सोसाइटी रतलाम शाखा की संस्थापक मोहन कुमारी का निधन,

रविवार को होगा अंतिम संस्कार

हरमुद्दा
रतलाम, 21 मार्च। श्री अरविंद  सोसाइटी रतलाम शाखा की संस्थापक, वरिष्ठ साधिका  एवं पूर्व शिक्षिका सुश्री मोहन कुमारी श्री मां - श्रीअरविंद की शरण में चली गई है। रविवार को अंतिम संस्कार होगा।

श्री अरविंद सोसाइटी रतलाम से जुड़ी शिक्षिका विनीता ओझा ने बताया कि वे 94 वर्ष की थी। उनके निधन के समाचार से आश्रम एवं शिक्षा जगत में शोक छा गया। उन्होंने  मानव चेतना के विकास के लिए रतलाम में श्री अरविंद सोसाइटी की स्थापना की थी। श्री मातृ विद्या मंदिर को प्रारंभ किया। माताजी श्री अरविंद के कार्यों को आगे बढ़ाया। उनका आध्यात्मिक ज्ञान एवं सादगी सदैव प्रेरणा बनी रहेगी। उनकी अंतिम यात्रा स्थानीय ऑरो आश्रम, श्री अरविंद मार्ग , सैलाना रोड रतलाम से मोक्ष वाहन द्वारा जवाहर मुक्तिधाम प्रातः 11 बजे निकलेगी।