जहरीली शराब प्रकरण में आरोपी नवीन की जमानत निरस्त
⚫ मामला सितंबर 2025 का
⚫ एफएसएल रिपोर्ट में बताया उसे जहरीली शराब
हरमुद्दा
रतलाम, 5 फरवरी। 10 लीटर की केन में यूरिया से बनी हाथ भट्टी की तेज गंध वाली कच्ची शराब नवीन पिता जगदीश कंजर के कब्जे से जब्त की गई। एफएसएल रिपोर्ट में शराब जहरीले साबित हुई।।जहरीली शराब अपराध में आरोपी नवीन की जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार 24 सितंबर 2025 को थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर मुखबिर सूचना के आधार पर उखेडिया केरवासा कच्चा रास्ता (खदान के पास) से आरोपी नवीन पिता जगदीश कंजर, (21) निवासी ग्राम उखेडिया के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की 10 लीटर की केन में यूरिया से बनी हाथ भट्टी की तेज गंध वाली कच्ची शराब जप्त की गई। जब्त शराब को आर्टिकल A एवं सैंपल A1 के रूप में सील किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर अपराध क्रमांक 514/24 सितंबर 25 धारा 49(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जमानत निरस्ती की कार्रवाई
एफएसएल रिपोर्ट एवं न्यायालयीन कार्रवाई विवेचना के दौरान जब्त शुदा शराब का सैंपल क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), रतलाम भेजा गया। एफएसएल रिपोर्ट में सैंपल A1 को मानवीय सेवन हेतु अनुपयुक्त (हानिकारक/जहरीला) पाया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा विक्रम सिंह चौहान द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर न्यायालय द्वारा आरोपी नवीन कंजर की जमानत निरस्त की गई।
Hemant Bhatt