उपलब्धि सरोकार : श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्राओं ने टॉप में बनाई जगह, गौरी पाटीदार रही अव्वल
⚫ प्रोफेशनल कोर्स में पीछे नहीं छोटे शहरों के भी विद्यार्थी : शर्मा
हरमुद्दा
रतलाम, 22 मई। प्रतिभावान विद्यार्थी कहीं के भी हो चाहे छोटे शहर, गांव के हो या मेट्रो सिटी के। अपनी प्रतिभा और ज्ञान के बल पर शिक्षा या अन्य किसी प्रोफेशनल कोर्स में अनुकरणीय उपलब्धि हासिल करने में पीछे नहीं है।

यह बात श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, रतलाम महाविद्यालय के संस्थापक गोपालप्रसाद शर्मा (टंच) बाऊजी ने सभी विद्यार्थियों को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के बी.बी.ए तृतीय वर्ष 2025-26 के परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त करने पर कही।
गौरी पाटीदार रही अव्वल

संस्था के सहसंचालक उमेश शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम में श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, रतलाम की छात्रा गौरी पाटीदार पिता नारायण पाटीदार ने 83.50% के साथ प्रथम रैंक प्राप्त की। द्वितीय रैंक पर दो विद्यार्थियों के बीच बराबरी रही अर्पिता जैन पिता अमित जैन 83.30% एवं निहारिका पांचाल पिता प्रकाश पांचाल 83.30% एवं तृतीय रैंक हिमांशी पटेल पिता श्याम बिहारी पटेल 82% प्राप्त्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
उद्देश्य की ओर निरंतर अग्रसर
संस्था विद्या ददाति संपूर्णत्वम को चरितार्थ करते हुए अपने उद्देश्य की और निरंतर अग्रसर है। यहां के विद्यार्थी हर बार सफलता के परचम लहरा रहे हैं। इन की उपलब्धि से संस्था भी गौरवान्वित है।
⚫ डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह, निदेशक,
प्रेरणा स्रोत होते हैं ऐसे विद्यार्थी

ऐसे विद्यार्थी न केवल अपने संस्थान अपितु परिवार और समाज के लिए भी प्रेरणा स्रोत होते हैं। उनकी उपलब्धि से अन्य विद्यार्थी भी सिखाते हैं और सफलता हासिल करते हैं।
⚫ भरत शर्मा (टंच), चेयरमैन
विद्यार्थी और शिक्षकों की कड़ी मेहनत से संभव
सह संचालक उमेश शर्मा, सह संचालक वरदान शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. गोविन्द झंवर ने इसका श्रेय शिक्षको और विद्यार्थी की कड़ी मेहनत और लगन को दिया।
उपलब्धि पर दी शुभकामनाएं
बी.बी.ए. विभाग के प्रभारी प्रो. रश्मि चौहान, प्रो. मनीषा राठौर, प्रो.अंशिता शर्मा एवं प्रो. शैलेश शाह एवं समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
Hemant Bhatt