कार्रवाई : 70 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ मोइन, आसिफ व अयान को किया गिरफ्तार

कार्रवाई : 70 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ मोइन, आसिफ व अयान को किया गिरफ्तार

जब्त की गई ड्रग्स की कीमत 7 लाख रुपए

हरमुद्दा
रतलाम, 28 फरवरी। जिले की पिपलोदा पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मोइन, आसिफ और अयान को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 70 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। ड्रग्स की कीमत ₹700000 है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी पिपलोदा रमेश कोली के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

घेराबंदी कर पकड़ कर ली तलाशी

मुखबिर की सूचना पर बिना नम्बर की टीवीएस राईडर मोटरसाइकिल सुजापुर फंटा पंचेवा पर घेराबंदी की गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवार आरोपी मोईन पिता लतीफ मोहम्मद उम्र 20 साल निवासी स्टेशन रोड  दलोदा जिला मंदसौर के कब्जे से 70 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। घटना के अन्य आरोपी आसिफ पिता सलीम मंसुरी उम्र 21 साल निवासी ग्राम कचनारा थाना दलौदा तथा अयान पिता मोईन मंसुरी उम्र 20 साल निवासी करीम कॉलोनी स्टेशन रोड दलोदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ के संबन्ध में पूछताछ की जा रही है। ₹50000 मूल्य की बाइक भी जब्त हुई है।