कला सरोकार : विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर हुई फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

कला सरोकार : विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर हुई फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

छः वर्गों में हुई थी प्रतियोगिता

⚫ समारोह पूर्वक सम्मानित होंगे विजेता

हरमुद्दा
रतलाम, 22 अगस्त। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया फोटोग्राफर एसोसिएशन नई दिल्ली द्वारा रोटरी क्लब रतलाम के सहयोग से स्वर्गीय रामचंद्र मीना देवी पोरवाल स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।


प्रतियोगिता संयोजक राकेश पोरवाल, क्लब अध्यक्ष अमरपाल सिंह वाधवा व सचिव आशीष राठी ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 6 वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता के निर्णायक कैलाश व्यास एडवोकेट, हिमालय इंटरनेशनल स्कूल प्रिंसिपल प्राचार्य सोनल भट्ट प्रो. डॉ. दिव्या शर्मा थे। 

छात्र वर्ग में प्रथम प्रिंसी कछावा, द्वितीय अंश सोलंकी व तृतीय जसप्रीत सिंह।

महाविद्यालय वर्ग में प्रथम रिया मेहता, द्वितीय तन्वी जावेद, तृतीय प्रज्ञा वर्मा।

प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम अनुषा जैन, द्वितीय संदीप पवार, तृतीय कुमकुम सोनी।

महिला वर्ग में प्रथम किंशुक वाधवा, द्वितीय नीता सुरेंद्र वोहरा, तृतीय अनुराधा खाबिया।

पुरुष वर्ग में प्रथम हर्षित वोहरा, द्वितीय अनमोल सुरोलिया, तृतीय देवेंद्र वाधवा।

मोबाइल वर्ग में प्रथम राधिका व्यास, द्वितीय सीमा सुरोलिया, तृतीय डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता रहे।

विजेता प्रतिभागियों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा।