स्मृति शेष : शरद जोशी जी का व्यक्तित्व था बेजोड़
शरद जोशी जी का व्यक्तित्व था बेजोड़, सरलता और दबंगता का न कोई तोड़। पत्रकारों को सदा फ़र्ज की याद दिलाई, सर्वजन हिताय अपनी कलम चलाई।।
⚫ ऋषिकुमार शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार
शरद जोशी जी का व्यक्तित्व था बेजोड़,
सरलता और दबंगता का न कोई तोड़।
पत्रकारों को सदा फ़र्ज की याद दिलाई,
सर्वजन हिताय अपनी कलम चलाई।।

हर दिल अजीज, सभी के प्रति प्यार,
याद रहेगी नाकारा व्यवस्था को ललकार।
अपूरणीय क्षति है, असमय चले जाना।
नामुमकिन है अब भरपाई हो पाना ।।
हमारे लिए अब है संकल्प की घड़ी,
हालात अभी भी वही चुनौती है बड़ी।
पत्रकारों की उपेक्षा न करना है सहन,
अपने हितों के लिए भी जारी रहे जतन।।

⚫ ऋषिकुमार शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार
Hemant Bhatt