संभागीय उड़न दस्ते की रतलाम में कार्रवाई : पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर यूनिट को किया सील
⚫ एक्सपायरी डेट की मिली खाद्य सामग्री
⚫ ज्यूस बनाने वाले स्थान गंदगी से लबरेज
⚫ शिप्रा इंटरप्राइजेज और आदर्श ज्यूस सेंटर से खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
हरमुद्दा
रतलाम 30 मई। शनिवार को संभागीय उड़न दस्ता ने कार्रवाई करते हुए पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर यूनिट को जहां सील किया, वहीं शिप्रा इंटरप्राइजेज और आदर्श ज्यूस सेंटर से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। नमूनें संग्रहित कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेज।

संभागीय दस्ते ने प्रताप नगर में शिप्रा इंटरप्राइजेज पर पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर अनियमित परिस्थितियों में तैयार किया जाता था। साथ ही पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर की बोतलों पर ना तो पैकिंग डेट थी ना ही एक्सपायरी डेट अंकित थी। लैब का संचालन भी बंद पाया गया। अस्वछकर परिस्थितियों में निर्माण होने एवं लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन के चलते खाद्य अनुज्ञप्ति के निलंबन की कार्रवाई मौके पर ही प्रस्तावित की गई। खाद्य पदार्थ माही पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर 500 एमएल एवं वाटर लियो पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर 1 लीटर के नमूने संग्रहित किए। साथ ही मौके से माही पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर 500 एमएल के 1608 बोतल एवं वाटर लियो पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर 1 लीटर की 1100 बोतल जब्त की गई। साथ ही परिसर को सील बंद किया गया।

एक्सपायरी डेट की मिली सामग्री
आदर्श ज्यूस सेंटर पर ज्यूस का निर्माण अस्वछकर परिस्थितियों एवं गंदगी में किया जा रहा था। मौके पर अमूल फ्रेश क्रीम एक्सपायरी डेट का उपयोग खाद्य पदार्थों के निर्माण में किया जा रहा था। जिसके चलते मौके से एक्सपायर डेट की अमूल फ्रेश क्रीम, अनार ज्यूस एवं मेंगो शेक पनीर का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। उक्त सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेज गए।

उड़न दस्ते में यह थे शामिल
जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संभागीय उड़न दस्ते में बसंत दत्त शर्मा, शैलेश गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित थे ।
Hemant Bhatt