राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान से अलंकृत डॉ. भार्गव

राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान से अलंकृत डॉ. भार्गव

हरमुद्दा
नई दिल्ली, 18 अप्रैल। डॉ. अशोक कुमार भार्गव, आई.ए.एस. मोटिवेशनल स्पीकर, इंदौर, मध्यप्रदेश को नई दिल्ली में हयात होटल  के भव्य समारोह में राष्ट्रीय उत्कृष्टता अवार्ड से सम्मानित किया गया।  

डॉ. भार्गव को यह प्रतिष्ठित सम्मान मुख्य अतिथि मदनलाल, (1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के भारतीय क्रिकेटर) एवं कैमरून गणराज्य की  उच्चायुक्त सुश्री सिलवी मिशेल मपोन टिएक मांबो द्वारा प्रदत्त किया गया। डॉ.भार्गव को यह अवार्ड उनके द्वारा  सार्वजनिक स्वास्थ्य, चिकित्सा, कोविद नियंत्रण, महिला सशक्तिकरण, सर्वोत्तम निर्वाचन प्रक्रिया, शिक्षा में गुणात्मक सुधार, उत्तरदायी और संवेदनशील सुशासन, स्वतंत्र लेखन एवं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राष्ट्रभाषा हिंदी तथा नागरी लिपि के विकास आदि के क्षेत्र में स्थापित किए गए उल्लेखनीय कीर्तिमानों के लिए प्रदत्त किया गया है।