श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर की छात्र परिषद का हुआ पद ग्रहण समारोह
हरमुद्दा
रतलाम, 11 अगस्त। श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर की छात्र परिषद का पद ग्रहण समारोह स्कूल परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकारी अध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा सहसचिव हरजीत सलूजा, वरिष्ठ शिक्षक शमा चेलानी, सरला माहेश्वरी व मनीषा ठक्कर ने मां सरस्वती व गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की वंदना व शबद कीर्तन प्रस्तुत किया।

सौपा कार्यभार
समिति पदाधिकारी ने हेड बॉय दक्ष राज सिंह सोलंकी, हेड गर्ल असनाद शेख, डिप्टी हेड बाय अनंत मिश्रा, डिप्टी हेड गर्ल हिमानी शर्मा ,स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन प्रांजल पाटीदार, हाउस कैप्टन नियति सिंह चौहान, समृद्धि सोनी, फिजा बेलिम, सलेमा हाशमी व विभिन्न पदाधिकारी को बेच व सेशे लगाकर कार्यभार सौपा। शपथ अधिकारी अजीत छाबड़ा ने सभी पदाधिकारी को शपथ दिलवाई। कार्यक्रम को हरजीत चावला ने संबोधित किया।
यह थे मौजूद

इस अवसर पर समिति प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, कार्य समिति सदस्य धर्मेन्द्र गुरुदत्ता, गगनदीप सिंह डंग, गुरविंदर खालसा सहित समिति सदस्य मौजूद थे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Hemant Bhatt