साहित्य सरोकार : जलेसं का निर्मल शर्मा "एकाग्र" पर आयोजन 27 जुलाई को

साहित्य सरोकार : जलेसं का निर्मल शर्मा  "एकाग्र" पर आयोजन 27 जुलाई को

हरमुद्दा
रतलाम, 24 जुलाई। समकालीन रचनाशीलता के महत्वपूर्ण रचनाकार, कवि एवं संपादक निर्मल शर्मा "एकाग्र" पर जनवादी लेखक संघ का कार्यक्रम 27 जुलाई रविवार को प्रातः 11 बजे शहीद भगत सिंह पुस्तकालय शहर सराय रतलाम पर होगा।


यह जानकारी देते हुए जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह राठौर एवं सचिव सिद्धीक़ रतलामी ने बताया कि आयोजन में निर्मल शर्मा के रचना संसार पर सार्थक बातचीत होगी। साथ ही निर्मल जी स्वयं आयोजन में उपस्थित होकर अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

साहित्यकारों को लाने में महत्वपूर्ण योगदान

रतलाम में साहित्यिक आयोजनों की महत्वपूर्ण श्रृंखला चलाने तथा रतलाम में बड़े साहित्यकारों को लाने में निर्मल शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके साथ ही अस्सी के दशक में 'कंक' पत्रिका के माध्यम से देश भर में रतलाम का नाम निर्मल शर्मा ने ही चर्चित किया था। उनकी इस साहित्यिक साधना के लिए इस अवसर पर उनका सम्मान भी किया जाएगा। जनवादी लेखक संघ ने शहर के सुधि श्रोताओं से आग्रह किया है कि आयोजन में उपस्थित रहकर सार्थक बनाएं।