रतलाम महापौर केसरी का खिताब हासिल किया मोक्ष चतुर्वेदी ने
⚫ उज्जैन संभाग महापौर केसरी बने समरोज लाला
⚫ महिला वर्ग में काजल रजक बनी महिला रतलाम महापौर केसरी
हरमुद्दा
रतलाम, 17 दिसम्बर। त्रिवेणी मेले में आयोजित तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के फायनल में मोक्ष चतुर्वेदी ने रतलाम महापौर केसरी का खिताब हासिल किया। उज्जैन संभाग महापौर केसरी समरोज लाला बने। महिला वर्ग में काजल रजक ने रतलाम महिला महापौर केसरी का खिताब हासिल किया।

कुश्ती संयोजक बलवंत भाटी ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता के फायनल मुकाबले में 28 किलो वर्ग में अनुज गवली विजेता व रितेश गवली उपविजेता, 35 किलो वर्ग में हितेश गवली विजेता व नितेश गवली उपविजेता, 38 किलो वर्ग में मो0 आदिल विजेता व राजा गवली उपविजेता, 41 किलो वर्ग में उलफेज विजेता व ओम मोर्या उपविजेता, 44 किलो वर्ग में कृष्णा कल्याणे विजेता व अर्जून निनामा उपविजेता, 48 किलो वर्ग में इस्माईल विजेता व लक्ष्मीनारायण उपविजेता, 52 किलो वर्ग में सुभाष कटारा विजेता व यशवीर जाट उपविजेता, 56 किलो वर्ग में निखिल गुर्जर विजेता व कृष्णा गवली उपविजेता, 60 किलो वर्ग में बलराम मोरिया विजेता व मुस्तफा कुरेशी उपविजेता, 65 किलो वर्ग में फैजान कुरेशी विजेता व सरफराज पटेल उपविजेता, 70 किलो वर्ग में राहूल टांक विजेता व मो. साद सय्यद उपविजेता, 70 महापौर केसरी मोक्ष चतुर्वेदी विजेता व राहूल टांक उपविजेता, 55 किलो वर्ग कान्हा बागड़ी विजेता व रोहित बागड़ी उपविजेता, 60 किलो वर्ग में वरदान राठौड़ विजेता व कमल बागड़ी उपविजेता, 66 किलो वर्ग में निष्चित जायसवाल विजेता व फैजान कुरेशी उपविजेता, 74 किलो वर्ग विकास कलोसिया विजेता व विशेष ठाकुर उपविजेता, 74 किलो वर्ग में संभाग केसरी समरोज लाला विजेता व विशेष ठाकुर उपविजेता, बालिका वर्ग में 40 किलो में प्राची चौधरी विजेता व प्रीति चौधरी उपविजेता, 55 किलो वर्ग में रूचिका मोर्या विजेता व न्यासा पालीवाल उपविजेता, 55 महिला महापौर केसरी में काजल रजक विजेता व अदिति रावल उपविजेता रही।

पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र किए प्रदान
महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य, खेल प्रतियोगिता संरक्षक अशोक जैन लाल, कुश्ती प्रतियोगिता संयोजक बलवंत भाटी, गामड़ पहलवान, जगदीश पहलवान, सलाम पहलवान, वैभव जाट,पप्पू मेहता ने विजेता व उपविजेता पहलवानों को गदा, पट्टे, पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
किए स्मृति चिह्न भेंट
प्रतियोगिता में सेवाऐं देने वाले निर्णायक, उस्ताद, खलिफा, अधिकारी, कर्मचारियों को भी स्मृति चिह्न भेंट किए।
काफी संख्या में थे दर्शक मौजूद

आयोजन स्थल पर पप्पू मेहता, मनोज शर्मा, सतीश राठौड़, सत्येंद्र मेहता, गणेश बागड़ी, महेश ठाकुर, विश्वामित्र अवार्डी वेदप्रकाश जावला, योगेन्द्र सेन, मनीष खाण्डेराव, अशोक यादव, राम यादव, छाया शर्मा, जितेन्द्र राठौड़, सुभाष भाटिया, रजक भाटी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
Hemant Bhatt