सामाजिक सरोकार : सरस्वती शिशु मंदिर में 25 सितंबर को गुंजेगा राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्
⚫ राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की रचना के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजन
⚫ विश्व रिकॉर्ड का बनेगा हिस्सा
⚫ राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है 'वंदे मातरम्'
हरमुद्दा
रतलाम, 24 सितंबर। राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की रचना के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में राष्ट्रीय चेतना और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा जगाने का महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 सितंबर को रतलाम के अमृतसागर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एक भव्य एवं ऐतिहासिक सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। विद्यालय परिवार ने नगर के नागरिकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से इस राष्ट्रीय पर्व में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

विश्व रिकॉर्ड का बनेगा हिस्सा
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, विद्या भारती द्वारा संचालित यह अखिल भारतीय आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने जा रहा है। 25 सितंबर को देशभर के लाखों लोग एक साथ, एक स्वर और एक लय में राष्ट्रगीत का गायन करेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा
⚫ स्थान: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण, अमृतसागर कॉलोनी, रतलाम
⚫ समय: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक (मुख्य सामूहिक गायन ठीक सुबह 11:00 बजे होगा)
राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है 'वंदे मातरम्'
विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि 'वंदे मातरम्' महज एक गीत नहीं, बल्कि भारत की अमर राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा का जीवंत प्रतीक है। विद्या भारती परिवार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और राष्ट्रभावना के इस सामूहिक स्वर को एक नई ऊंचाई प्रदान करें।
Hemant Bhatt