सामाजिक सरोकार : राॅयल काॅलेज में बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं एवं साइबर सुरक्षा के लिए किए जागरूकता
⚫ महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन
हरमुद्दा
रतलाम, 15 अक्टूबर। महिला एवं बाल विकास विभाग और रतलाम पुलिस के संयुक्त तत्वावधान से राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ मेनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टेडीज में साइबर सूरक्षा जागरूकता एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनील सेन ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान के तहद और अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य, जेंडर एक्वेलिटी विषय पर जागरूक किया। साथ ही साथ उन्होनें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी प्रकाश डाला।
अपराध से सतर्क रहने के लिए किया जागरूक
सालाखेड़ी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षण मुकेश यादव ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव, आनलाईन ठगी, साइबर बूलिंग और फिशिंग जैसे अपराधों से सतर्क रहने हेतु जागरूक किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक रतलाम शहर-1 सुश्री हेमलता गेहलोत ने प्रतिभागियों को पोषण माह के अंतर्गत पोषण एवं अनिमिया पर जानकारी प्रदान की।
यह थे मौजूद
कार्यक्रम में महाविद्यालय के फार्मेसी प्राचार्य डाॅ. मनीष सोनी, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. कपिल केरोल, डाॅं. अमित शर्मा, डाॅ. संतोष पाटीदार, प्रो. गजराज सिंह राठौड़ व बंकट अकोदिया उपस्थित रहें।
Hemant Bhatt