रतलाम में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

रतलाम में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

⚫ कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप की माताजी के निधन पर देंगे श्रद्धांजलि

हरमुद्दा
​रतलाम, 13 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को रतलाम पहुंचेंगे। वे यहां प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री चैतन्य काश्यप की माताजी, धर्मपरायण तेजकुंवर देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने आ रहे हैं।
​मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट दौरा कार्यक्रम।

⚫ ​सुबह : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली से प्रस्थान कर सबसे पहले इंदौर पहुंचेंगे।

⚫ ​इंदौर कार्यक्रम: इंदौर में निर्धारित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात वे हेलीकॉप्टर द्वारा रतलाम के लिए रवाना होंगे।

⚫ ​दोपहर 12:00 बजे (रतलाम आगमन): मुख्यमंत्री रतलाम हेलीपैड पर उतरेंगे। 

⚫ यहां से वे सीधे कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के निज निवास पहुंचकर उनकी माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाएंगे।

⚫ ​रतलाम में ठहराव: रतलाम में लगभग 30 मिनट रुकने का कार्यक्रम निर्धारित है।

⚫ ​वापसी: रतलाम में शोक संवेदना व्यक्त करने के पश्चात मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

पुख्ता इंतजाम

​मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा तथा यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।