ट्रक की स्टेपनी में छिपाकर ले जाया जा रहा 26 किलो डोडाचूरा जब्त
⚫ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
⚫ थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हरमुद्दा
रतलाम, 24 जून। जिले की जावरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक की स्टेफनी में डोडा चूरा भर कर ले जाने वाले पंजाब के तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 16.30 लाख मूल्य का मादक पदार्थ एवं ट्रक जब्त किया है।

थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक PB07CD6340 में स्टेपनी टायर के भीतर डोडाचूरा छिपाकर मंदसौर की ओर से पंजाब ले जाया जा रहा है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
सूचना पर पुलिस टीम ने जावरा-उज्जैन रोड स्थित जिंदल स्टील के सामने नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक की स्टेपनी के अंदर सफेद प्लास्टिक की 26 थैलियों में कुल 26 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा छिपाकर रखा हुआ मिला।
पंजाब का तस्कर बलविंदर गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से 26 किलोग्राम डोडाचूरा (अनुमानित कीमत ₹1,30,000) तथा अशोक लीलैंड ट्रक (अनुमानित कीमत ₹15,00,000) जब्त कर आरोपी बलविन्दर सिंह पिता करनेल सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी शाहपुर, थाना कोराली, जिला मोहाली (पंजाब) को गिरफ्तार किया।
नेटवर्क के संबंध में पूछताछ
आरोपी के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध क्रमांक 359/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। आरोपी से पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
Hemant Bhatt