केले से भरे ट्रक के केबिन से 20 किलो डोडाचूरा जब्त

केले से भरे ट्रक के केबिन से 20 किलो डोडाचूरा जब्त

पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार 

⚫ थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

⚫ नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में पुलिस कर रही पूछताछ

हरमुद्दा
रतलाम, 24 जून। जिले की जावरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान केले से भरे ट्रक में 20 किलो डोडा चूरा जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कुल 16 लख रुपए का मादक पदार्थ ट्रक सहित जब्त किया है। नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।


थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में गठित टीम को 24 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक PB13BE1576 में दो व्यक्ति ट्रक के केबिन में डोडाचूरा छिपाकर मंदसौर की ओर से जावरा होते हुए पंजाब ले जा रहे हैं। ट्रक के पीछे कच्चे केले लदे हुए थे।

धाकड़ चौराहे पर नाकेबंदी कर ली तलाशी

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धाकड़ चौराहा, जावरा-उज्जैन रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन में डिस्को रस्सी से बंधी सफेद प्लास्टिक की थैली मिली, जिसे खोलने पर उसके भीतर 20 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।

₹100000 मूल्य का 20 किलो डोडा चूरा और 15 लाख का ट्रक जब्त

पुलिस ने मौके से लगभग ₹1,00,000 मूल्य का 20 किलोग्राम डोडाचूरा तथा ₹15,00,000 मूल्य का अशोक लीलैंड ट्रक जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 360/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में पुलिस कर रही पूछताछ

विवेचना के दौरान आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, ताकि अवैध मादक पदार्थ के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला तथा इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा सके।

गिरफ्तार आरोपी

⚫ गुरप्रीत सिंह पिता गुरदीप सिंह मजवी, उम्र 32 वर्ष, निवासी दानावाला, थाना दानावाला, जिला बरनाला (पंजाब)

⚫ मलकीत सिंह पिता करनेल सिंह रंधावा, उम्र 47 वर्ष, निवासी लोंगवाल, थाना लोंगवाल, जिला संगरूर (पंजाब)

सराहनीय भूमिका

 कार्रवाई में निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, उप निरीक्षक कुलदीप डाबी, उप निरीक्षक कन्हैया अवास्या, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह तथा आरक्षक गोविन्द, बालकृष्ण, दीपक, कारूलाल एवं संजय सोनावा की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।