कलेक्टर के निर्देश : पेयजल की शुद्धता की नियमित करें जांच, करें जल समिति की बैठक
⚫ पानी की टंकी की नियमित रूप से करवाएं सफाई
हरमुद्दा
रतलाम 24 जनवरी। पेयजल की शुद्धता की नियमित जांच करें। पानी की टंकी की सफाई नियमित रूप से करवाई जाए। ब्लाक स्तर पर बैठक आयोजित कर पानी की टंकी की सफाई के संबंध में सफाई करने वाले कर्मचारियों की जानकारी प्रदाय की जाए।

यह निर्देश कलेक्टर मिशा सिंह ने पीएचई एवं जल निगम के अधिकारियों को दिए। यह जी एवं जल निगम के कर्म की समीक्षा के दौरान कलेक्टर सभागृह में कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर होने वाली विशेष ग्राम सभाओ में जल समिति की बैठक अनिवार्य रूप से करवाएं। बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में स्वीकृत एकल ग्राम नलजल योजनाओं की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीओ पीएचई जाकर जांच करें।
जिनका पानी पीने योग्य नहीं उन हैंडपंपों को करें लाल रंग से चिह्नित
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ऐसे हैण्डपम्प जिनका पानी पीने योग्य नहीं उन्हें रेड आईल पेन्ट से चिह्नित करवाएं। आमजन को इसकी जानकारी दी जाए ताकि कोई भी हैण्डपम्प का पानी पीने के लिए उपयोग नहीं करे।
पुनः करवाएं उनकी मरम्मत वैसी ही जैसी थी
जल निगम के कार्य पूर्ण होने के बाद रोड को पुनः वैसे ही मरम्मत करवाएं जैसे वह पूर्व स्थिति में थी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो योजनाएं पूर्ण हो गई है उनको ग्राम पंचायत की जल समिति के समक्ष में कार्य पूर्ण होने के बाद ही हैण्डओवर किया जाए।
यह थे मौजूद
बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, पीएचई एवं जल निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
Hemant Bhatt