श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में 'उत्कर्ष-2026' का भव्य आयोजन
⚫ नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला सफलता और जीवन निर्माण का मंत्र
⚫ लक्ष्य निर्धारित कर समय का करें सदुपयोग : गुप्ता
⚫ जीवन में सफलता के लिए अपनाएं मंत्र : शर्मा
⚫ विद्यार्थियों को दी विषय सामग्री
हरमुद्दा
रतलाम, 22 अगस्त। युवाओं के नए सपनों, उमंग और उज्ज्वल भविष्य की राह रोशन करने के उद्देश्य से श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उत्कर्ष-2026’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.टेक, बी.बी.ए., एम.बी.ए., बी.एससी. (माइक्रोबायोलॉजी व सीड टेक्नॉलाजी) और बी.ए. एल.एल.बी. आनर्स के नवागत विद्यार्थियों ने बड़े ही जोश के साथ हिस्सा लिया।

श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट सह संचालक उमेश शर्मा ने बताया कि कार्यंक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के संस्थापक बाबूजी गोपालप्रसाद शर्मा "टंच" एवं विशेष अतिथि मुकेश गुप्ता (आईटी ऑफिसर,शासकीय पोलोटेक्निककॉलेज,जावरा)ने माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन कर किया।
इनकी रही उत्साह पूर्वक उपस्थिति
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी बी.टेक, बी.बी.ए., एम.बी.ए., बी.एससी. (माइक्रोबायोलॉजी), बी.एससी. (सीड टेक्नॉलाजी), एवं बी. ए. एल.एल.बी.आनर्स 2026 के सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
लक्ष्य निर्धारित कर समय का करें सदुपयोग : गुप्ता
कार्यक्रम के विशेष अतिथि मुकेश गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को उनके विषयों की उपयोगिता, उच्च शिक्षा, करियर के विभिन्न अवसरों तथा भविष्य में आने वाली चुनौतियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने, समय का सदुपयोग करने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा निरंतर मेहनत के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया एवं सभी विद्यार्थियों को शपथ भी दिलवाई उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी पढ़ाई, कर्तव्यों, आगामी अकादमिक सत्र तथा करियर के प्रति पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जागरूकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन निरंतर करेंगे ।
जीवन में सफलता के लिए अपनाएं मंत्र : शर्मा
श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के संस्थापक बाबूजी गोपाल प्रसाद शर्मा "टंच" द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने संस्थापक के रूप में अनुभव साझा किए तथा कॉलेज जीवन में सफलता के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
करियर की नींव रखने का स्थल है कॉलेज
सह संचालक वरदान शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, ज्ञान अर्जित करने और अपने करियर की मजबूत नींव रखने का महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं नैतिक मूल्यों को विकसित करने पर विशेष जोर दिया।
संसाधन अवसर का करें सदुपयोग
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय सह संचालक उमेश शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न विषयों, उपलब्ध सुविधाओं तथा भविष्य में रोजगार एवं करियर के अवसरों से भी अवगत कराया गया।
बदलते करियर रुझान को पर परखें
संस्था के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह ने इसी ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उत्कर्ष 2026’ में विद्यार्थियों के साथ अपने व्यापक शैक्षणिक एवं क्षेत्रीय अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते समय के अनुरूप भविष्य के अवसरों को पहचानने एवं उन्हें प्रभावी ढंग से हासिल करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शित किया।विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके करियर विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी जानकारी प्रदान की। साथ ही, उन्होंने जेन ज़ी, जेन अल्फा और मिलेनियल्स की विशेषताओं और बदलते करियर के रुझान पर भी विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए।
विद्यार्थियों को दी विषय सामग्री

समस्त विषय के विभागाध्यक्षों के साथ उपस्थित प्राध्यापको द्वारा छात्र छात्राओं को विषय सामग्री प्रदान की, जो उनके अध्ययन मे वर्ष भर उपयोगी रहेंगी I कार्यक्रम का संचालन प्रो. अंशिता शर्मा, प्रो. मनीषा राठोर एवं प्रो. टीना हसले ने किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, शिक्षकों, अनुशासन समिति एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार डीन एकेडमिक प्रो. गोविन्द झंवर द्वारा व्यक्त किया गया।
Hemant Bhatt