हत्या : जमीन को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की ले ली जान, तीन बच्चों के सर से छीन पिता का साया

हत्या : जमीन को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की ले ली जान, तीन बच्चों के सर से छीन पिता का साया

माता-पिता ने कुछ साल पहले कर दिया था बटवारा

⚫ कम जमीन मिलने की बात पर किया विवाद और दबा दिया गला

⚫ कुछ घंटे में पुलिस ने आरोपी को किया राउंड अप

हरमुद्दा
रतलाम, 25 अक्टूबर। आदिवासी अंचल के सैलाना क्षेत्र में बड़े भाई ने जमीन को लेकर छोटे भाई की जान ले ली। तीन बच्चों के सर से पिता का साया छीन लिया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस में तत्परता के साथ कुछ घंटे में आरोपी भाई को राउंड अप कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के सैलाना के सरवन थाना क्षेत्र के गांव गराड में बड़े भाई मोहन पिता उदा दमा ( 37) ने जमीन विवाद के चलते अपने छोटे भाई संतोष पिता उदा (25) की गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या शुक्रवार रात 8 बजे के आसपास की है। परिजन संतोष को लेकर सरवन अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने परीक्षण का मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी और तीन बच्चे हैं ताऊजी ने तीन बच्चों के सर से पिता का साया छीन लिया। जानकारी के अनुसार माता-पिता ने कुछ साल पहले ही दोनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा कर दिया था मगर बीती रात कम जमीन मिलने की बात को लेकर घटना को अंजाम दे दिया।

हत्यारे भाई को पुलिस ने किया राउंड अप

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम के लिए सैलाना अस्पताल भेजा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को राउंड उप करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। सैलाना एसडीओपी सुश्री नीलम बघेल के अनुसार जल्दी ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।