हौसलों पर पुलिस का प्रहार : 80 हजार की 2 मोटरसाइकिलें बरामद, टाटानगर का शातिर महेंद्र जैन गिरफ्तार

हौसलों पर पुलिस का प्रहार : 80 हजार की 2 मोटरसाइकिलें बरामद, टाटानगर का शातिर महेंद्र जैन गिरफ्तार

⚫ एक ही व्यक्ति की कुछ दूरी पर रखी दो मोटरसाइकिल चोरी

⚫ 12 घंटे के भीतर बाइक चोरी का खुलासा

हरमुद्दा
​रतलाम, 29 अक्टूबर। शहर के माणकचौक थाना पुलिस ने त्वरित और मुस्तैद कार्रवाई करते हुए वाहन चोरों के हौसलों पर करारा प्रहार किया है। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर बाइक चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी गई दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं और एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए दोनों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000 है।

​29 अक्टूबर 2026 को भुट्टा बाजार निवासी फरियादी दिनेश अग्रवाल (49 वर्ष) पुत्र मोहनलाल अग्रवाल ने थाना माणकचौक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, भुट्टा बाजार क्षेत्र से उनकी हीरो HF डीलक्स (क्रमांक MP43 MH 2034) तथा पास ही स्थित डीपीके ज्वेलर्स के सामने से उनकी दूसरी हीरो HF डीलक्स (क्रमांक MP43 EE 2130) अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी कर ली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अपराध क्रमांक 593/2026, धारा 303(2) बीएनएस (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

​सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिला सुराग

​थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्यों और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही को धर दबोचा, जिसकी निशानदेही पर दोनों चोरी गई मोटरसाइकिलें शत-प्रतिशत बरामद कर ली गईं।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

⚫ ​नाम: महेंद्र पिता तेजपाल जैन (उम्र 55 वर्ष)
​निवासी: टाटा नगर, रतलाम (थाना दीनदयाल नगर, जिला रतलाम)

⚫ ​आपराधिक रिकॉर्ड: पूर्व में मारपीट का 01 प्रकरण दर्ज।
​
⚫ जब्त मशरूका (कुल कीमत ₹80,000):
​हीरो HF डीलक्स (क्रमांक MP43 MH 2034) — अनुमानित कीमत ₹40,000/-
​हीरो HF डीलक्स (क्रमांक MP43 EE 2130) — अनुमानित कीमत ₹40,000/-

​अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद

​पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने रतलाम शहर या आसपास के अन्य थाना क्षेत्रों में भी ऐसी किसी वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया है या नहीं।