सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में पुलिस ने लगा दिए 7 साल

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में पुलिस ने लगा दिए 7 साल

दो आरोपियों को कर लिया है पूर्व में गिरफ्तार

⚫ तीसरे की थी तलाश

हरमुद्दा
रतलाम, 8 अक्टूबर। आदिवासी अंचल बजाना क्षेत्र की में सामूहिक दुष्कर्म में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में 7 साल लगा दिए जबकि दो आरोपियों के पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था।

पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार 2018 में थाना बाजना पर एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कुछ व्यक्तियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे बंधक बनाकर रखा था। इस बाजना में अपराध क्रमांक 194/2018 धारा 376(डी), 346, 120-बी भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

मुखबिर की सूचना पर दी दबिश, किया गिरफ्तार

प्रकरण में दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक आरोपी भेरु पिता दित्या मईड़ा उम्र 30 वर्ष निवासी मनासा थाना शिवगढ़ जिला रतलाम घटना के बाद से फरार चल रहा था। मुखबीर की सूचना पर फरार आरोपी ग्राम झोसला थाना सरवन में दबिश दी गई, जहां से आरोपी भेरु पिता दित्या मईड़ा को गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

⚫ कान्तु पिता नरसिंग अमलियार निवासी गमना का मनासा थाना शिवगढ़।

⚫ भेरुसिंग पिता वेस्ता मईड़ा उम्र 50 साल निवासी गमना का मनासा थाना शिवगढ़।