धर्म संस्कृति : त्रिवेणी तट पर विश्व कल्याण की भावना से 72 वां महारूद्र यज्ञ एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ मेला शुरू

धर्म संस्कृति : त्रिवेणी तट पर विश्व कल्याण की भावना से 72 वां महारूद्र यज्ञ एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ मेला शुरू

मेले के मंच पर होंगे विविध आयोजन

⚫ 15 दिसम्बर से होगी विभिन्न खेल प्रतियोगिता

हरमुद्दा
रतलाम 11 दिसम्बर। त्रिवेणी के पावन तट पर 72वां महा रूद्र यज्ञ वैदिक मंत्र उपचार के साथ शुरू हुआ, वहीं नगर निगम के मंच पर सांस्कृतिक उत्साह के साथ मेला भी प्रारंभ हुआ। मेले के दौरान मंच पर विविध आयोजन होंगे। 15 दिसंबर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी होगी। 


महामण्डेलश्वर स्वामी प्रवणानंदजी (श्री मार्कण्डेय आश्रम ओंकारेश्वर), स्वामी किशोर चेतन्य जी महाराज (ओंकारेश्वर), स्वामी श्री देवस्वरूपानंदजी, स्वामी आत्मानंदजी सरस्वती, यज्ञ यजमान श्रीमती गायत्री संजय सोनी (अप्पू) ने त्रिवेणी तट पर सनातन धर्म की ध्वजा का पूजन कर ध्वजा फहराई। यज्ञाचार्य पंडित दुर्गाशंकर ओझा व 21 भूदेवों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ अग्नि प्रवेश कर 72वां महारुद्र यज्ञ प्रारंभ हुआ। आयोजन में महापौर प्रहलाद पटेल भी मौजूद थे। 

सनातन धर्म के गूंजे जयकारे

धर्म क्षैत्र परिसर में हर हर महादेव और सनातन धर्म की जय हो, अग्नि नारायण की जय हो के जयकारों से गुंज उठा । ध्वज वंदन और अग्नि प्रवेश के  पश्चात उपस्थित लोगों ने संतो का आशीर्वाद लिया। संचालन ब्रजेन्द्रनंदन मेहता ने किया। आभार पुष्पेन्द्र जोशी ने माना। 

त्रिवेणी मेले का पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

नगर निगम द्वारा 11 से 21 दिसम्बर तक आयोजित ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल ने विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। मेले में निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत 12 दिसम्बर शुक्रवार को स्थानीय भजन संध्या होगी। 13 दिसम्बर को स्थानीय आर्केस्ट्रा, 14 दिसम्बर को लोक गीत-लोक नृत्य, 15 दिसम्बर को श्रीरामलीला, 16 दिसंबर को श्रीकृष्ण लीला, 17 दिसम्बर को सिंगिंग नाईट, 18 दिसम्बर को स्टैण्डअप कॉमेडियन लाईव आर्केस्ट्रा, 19 दिसम्बर को भजन संध्या, 20 दिसम्बर को कवि सम्मेलन व 21 दिसम्बर रविवार को श्री सत्यवीर तेजाजी की कथा का आयोजन किया गया है।

15 से 17 दिसंबर तक कुश्ती प्रतियोगिता

इसके अलावा खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई है जिसके तहत 15 से 17 दिसम्बर तक कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी तथा पहलवानों का वजन 14 दिसम्बर को नेहरू स्टेडियम में प्रातः 11ः00 से दोपहर 2ः00 बजे तक किया जायेगा तथा संभाग केसरी के पहलवानों का वजन 16 दिसम्बर को प्रातः 9ः00 से 11ः00 बजे तक मानस भवन में किया जाएगा। इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, मलखंभ व व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 दिसम्बर तक मानस भवन उद्यान में किया जाएगा। शरीर सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग) प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसम्बर को मानस भवन में शाम को होगी।