सामाजिक सरोकार : रतलाम में गणेशोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए आज सकल हिन्दू समाज की महाबैठक

सामाजिक सरोकार : रतलाम में गणेशोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए आज सकल हिन्दू समाज की महाबैठक

सभी समितियों को एकजुट करने की पहल

हरमुद्दा
​रतलाम,6 सितंबर। आगामी दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व को इस वर्ष अत्यंत भव्य, संगठित और ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से 'सकल हिन्दू समाज' रतलाम द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। नगर की समस्त गणेश उत्सव समितियों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और सामूहिक सहभागिता बढ़ाने के लिए आज रविवार, 6 सितंबर को एक वृहद बैठक का आयोजन सागोद रोड स्थित JMD पैलेस में प्रातः 10:00 बजे किया जा रहा है।


​गणेशोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान न होकर हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और अखंडता का प्रतीक है। इस वर्ष नगर के प्रत्येक वार्ड और क्षेत्र की समितियों को एक मंच पर लाकर धार्मिक गरिमा को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया गया है।

​बैठक की मुख्य बातें

⚫ ​स्थान: JMD पैलेस, सागोद रोड, रतलाम

⚫ ​समय: रविवार, 6 सितंबर 2026, प्रातः 10:00 बजे

​मुख्य एजेंडा: गणेशोत्सव की पूर्व तैयारियों की समीक्षा, समितियों में बेहतर तालमेल, सुरक्षा व व्यवस्था संबंधी चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विराट रूप देना।

 पुरजोर आह्वान

सकल हिन्दू समाज एवं गणेश उत्सव समिति, रतलाम ने नगर की सभी गणेश समितियों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, धर्मप्रेमी जनता और समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर इस बैठक को सफल बनाने की पुरजोर आह्वान किया है।