सामाजिक सरोकार : पूर्व छात्रों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज को वाटर कूलर के लिए भेंट किया चेक

सामाजिक सरोकार : पूर्व छात्रों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज को वाटर कूलर के लिए भेंट किया चेक

आरडीए के उपाध्यक्ष काकानी का सम्मान किया विधायक डॉ. पांडे ने

हरमुद्दा
रतलाम/जावरा, 3 जून। गोविंद राम तोदी शासकीय  पॉलिटेक्निक कॉलेज जावरा के पूर्व छात्र स्नेह मिलन समारोह 2026 के सफल आयोजन के बाद आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों ने सर्वानुमति से पूर्व की भांति कॉलेज प्रबंधन को वाटर कूलर के लिए राशि देने का निर्णय लेते हुए राशि भेंट की।

यह जानकारी देते हुए मिलन समारोह संचालक  इंजीनियर गोविंद काकानी ने बताया कि  जिस कॉलेज से हमने विद्या प्राप्त की है, हमें उसे भी कुछ देना चाहिए। इस आशय को लेकर मिलन समारोह 2026 के बाद शेष बची राशि का उपयोग कॉलेज में पुण्य कार्य के लिए उपयोग में  लेने के लिए कॉलेज  प्रबंधन से चर्चा उपरांत पाया गया कि गर्ल्स हॉस्टल का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है, उसमें कन्याओं के लिए शुद्ध जल के लिए वाटर कूलर की आवश्यकता है। अतः इस पुण्य  कार्य के लिए ₹51000 का चेक कॉलेज के प्राचार्य इंदल सिंह को सौंपा गया। 

यह थे मौजूद

इस दौरान समिति के उपस्थित इंजीनियर पदाधिकारी अध्यक्ष केएल टाक, संचालक गोविंद काकानी, उपाध्यक्ष अनिल तिवारी, उपाध्यक्ष  एम एल पाटीदार, कोषाध्यक्ष के एम कसोट उपस्थित थे।

 विधायक डॉ. पांडे ने इंजीनियरों का किया सम्मान

विधायक निवास पर  रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बनने पर मिलने पहुंचे गोविंद काकानी एवं साथी इंजीनियर पदाधिकारियों का विधायक डॉ.  राजेंद्र पांडे द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत किया। श्री काकानी का अंगवस्त्र व शाल से सम्मान किया| विधायक राजेंद्र पांडे ने पूर्व इंजीनियर छात्रों की इस सराहनीय पहल के लिए प्रशंसा करते हुए  सभी पूर्व छात्रों का धन्यवाद प्रदान करते हुए कॉलेज में किए जा रहे हैं सुधार कार्यों की जानकारी से अवगत कराया।